स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों द्वारा झंडा वंदन व वाद विवाद प्रतियोगिता, भाषण, गायन प्रतियोगिता व लड्डू वितरण होता है।
गणेश चतुर्थी पर 10 दिन तक गणेश पूजन व आरती, प्रतिदिन प्रसाद वितरण होता है।
जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ आयोजन तथा पुरस्कार वितरण होता है।
2 अक्टूबर ( गाँधी जयंती )पर सरस्वती पूजन व प्रसाद वितरण मनाया जाता है।
नेहरू जयंती पर सरस्वती पूजन व प्रसाद वितरण होता है।
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। तब बच्चे शिक्षकों को श्रीफल फूल माला और गिफ्ट द्वारा सम्मानित करते हैं।
नवरात्रि में 1 दिन माता पूजन एवं छात्र-छात्राओं द्वारा गरबा आयोजन किया जाता है।
दीपावली पर बच्चों को फुलझड़ी व गिफ्ट वितरण किया जाता है।
बाल मेला पर आनंद बाल मेला का आयोजन किया जाता है। बाल मेला में सभी बच्चे अपने व्यंजन बनाकर स्टॉल लगते हैं और विविध प्रकार की प्रदर्शनी भी लगते हैं।
खेलों का आयोजन विभिन्न प्रकार के खेल एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जैसे दौड़ रेस, बोरा रेस, ग्लास बॉल विद स्पून, नींबू रेस, जलेबी रेस, पाउडर रेस, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, क्लास डेकोरेशन प्रतियोगिता, चेयर रेस, चित्रकला, प्रतियोगिता, सलाद सजावट प्रतियोगिता,मेमोरी टेस्ट, शुद्ध लेखन आदि।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस, सांस्कृतिक नृत्य, नाटक, संगीत, एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य।
नए वर्ष पर बच्चे हर्षोल्लास के साथ गतिविधि में भाग लेते हैं। नवीन वर्षा पर नृत्य, गायन, नाटक, 1 मिनट गेम शो, गुब्बारे वितरण आदि गतिविधियों में आयोजित की जाती है।
गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। व बूंदी के लड्डू का वितरण किया जाता है।
वार्षिकोत्सव में स्नेह भोज का आयोजन किया जाता है।
विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन में बच्चे नए-नए मॉडल तथा प्रोजेक्ट बना कर लाते हैं जिसमें अन्य स्कूलों से भी बच्चे आते हैं और बच्चे अपने-अपने प्रोजेक्ट के बारे में समझाते हैं।
होली पर विद्यालय में बच्चों को पिचकारी वितरण किया जाता है और उन्हें इको-फ्रेंडली रंग लगाया जाता है।
परीक्षा के अंतिम दिनों में ग्रीष्म खेल की वस्तु बच्चों को वितरण की जाती है।